पिथौरागढ़ | विगत दिवस थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे की अध्यक्षता में एसएसबी के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ाने पर चर्चा की गई तथा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया । इसके अतिरिक्त वर्तमान पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके अंतर्गत आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम में विगत दिवस थानाध्यक्ष जाजरदेवल
प्रकाश पाण्डे एवं उनकी टीम द्वारा जाजरदेवल क्षेत्र में युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा दोपहिया वाहन में हेलमेट का प्रयोग करने, वाहन को ओवर स्पीड में न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया ।
थाना जाजरदेवल पुलिस एवं एसएसबी का संयुक्त चेकिंग अभियान थाना क्षेत्र में युवाओं को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक |















Leave a Reply