सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान मुनस्यारी पुलिस |

पिथौरागढ़ | पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र, नैनीताल के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या एवं उनकी टीम द्वारा मुनस्यारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया ।

जागरूकता के प्रमुख बिंदु:
दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
ओवर स्पीडिंग से बचें – यह दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है।
शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है और जीवन के लिए खतरनाक भी।
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता!
आइए, एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें और यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *