सड़क सुरक्षा एवं नेक नागरिक अभियान डीडीहाट पुलिस |

पिथौरागढ़ | पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूं परिक्षेत्र, नैनीताल के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में आज एस.ओ. डीडीहाट श्री हरीश सिंह एवं उनकी टीम द्वारा डीडीहाट क्षेत्र में टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा के साथ-साथ नेक नागरिक (Good Samaritan) बनने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया ।

जागरूकता के प्रमुख बिंदु:
वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग करें
ओवर स्पीडिंग से बचें
शराब पीकर वाहन न चलाएं
नशे से दूर रहें और दूसरों को भी बचाएं
दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करें एक नेक नागरिक बनें

Good Samaritan बनें:

किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना कानूनी रूप से सुरक्षित है और यह आपका मानवीय कर्तव्य भी है। पुलिस और प्रशासन आपकी पहचान गुप्त रखेगा । आपकी एक पहल किसी की जान बचा सकती है।
सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा और मदद करना हमारी ज़िम्मेदारी है!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *