धारचूला आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर यातायात बहाल |

पिथौरागढ़ | एलागाड़ के पास भारी भूस्खलन के कारण धारचूला आदि कैलाश यात्रा मार्ग बाधित हो गया था, जिससे तीर्थयात्रियों व स्थानीय नागरिकों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ा । पिथौरागढ़ पुलिस राजस्व विभाग व अन्य संबंधित एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से मार्ग को पूरी तरह से यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है । इस कार्य में क्षेत्राधिकारी धारचूला के.एस. रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला विजेन्द्र शाह तथा अपर उपनिरीक्षक बिशन सिंह सहित पुलिस टीम की तत्परता व सक्रिय भूमिका सराहनीय रही । पिथौरागढ़ पुलिस यह सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है कि आदि कैलाश यात्रा सुरक्षित व सुगम बनी रहे। हम हर आपात स्थिति के लिए सतर्क हैं और आपकी सेवा में सदैव तत्पर हैं ।

आपका सहयोग और सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *