पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा किया गया। जनपद भर में गठित पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सक्रियता से वाहनों की चेकिंग की ।
📌 मुख्य उद्देश्य :
📍 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम
📍 अवैध शस्त्रों की बरामदगी
📍 अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं की धरपकड़
📍 अराजक एवं संदिग्ध तत्वों पर निगरानी और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई
जनपद की सीमाओं पर बैरियर लगाकर वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है तथा जनपद के भीतर महत्वपूर्ण चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहनता से तलाशी ली जा रही है।
पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि कानून एवं व्यवस्था में खलल डालने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखा जा सके |















Leave a Reply