ए.एन.टी.एफ./ एस.ओ.जी. व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती की सूचना पर त्वरित कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में आज एस.एच.ओ. कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी व प्रभारी एस.ओ.जी./ ए.एन.टी.एफ. मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ./ एस.ओ.जी. व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम फगाली क्षेत्र में की जा रही लगभग 50 नाली भूमि में अवैध भांग की खेती का पता लगाकर उसे मौके पर नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक दिशा में जीवन निर्माण के लिए प्रेरित किया । जनपद पुलिस द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि नशे के विरुद्ध अभियान में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की कार्यवाहियाँ आगे भी जारी रहेंगी । इस दौरान टीम में उ0नि0 कमलेश जोशी, उ0नि0 मनोज जलाल, एस.ओ.जी./ ए.एन.टी.एफ. से हे0 का0 अनिल मर्तोलिया, हे0 का0 अशोक बुदियाल, का0 सतेन्द्र सुयाल आदि सम्मिलित रहे  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *