सीमा पर चौकसी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा एस.एस.बी. द्वारा भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा कानड़ी से सिमू नाला तक तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी टीम द्वारा जौलजीबी क्षेत्रान्तर्गत किमखोला क्षेत्र में गश्त/ कॉम्बिंग की गयी । चैकिंग का मुख्य उद्देश्य है-

सीमाओं पर हर गतिविधि पर पैनी नजर
हर संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई
जनता की सुरक्षा, सर्वोच्च प्राथमिकता
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस राष्ट्र की सुरक्षा में सतत तत्पर है —
संवेदनशीलता, सतर्कता और समर्पण के साथ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *