पिथौरागढ़ | आज निरीक्षक यातायात अय्यूब अली एवं उनकी टीम द्वारा नवोदय विद्यालय आठगांव शिलिंग में चल रहे एन.सी.सी. कैम्प में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 500 कैडेट्स को यातायात नियमों, गुड समेरिटन, नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराध, मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह और महिला अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया गया । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं । कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबन्धक द्वारा पुलिस टीम को सम्मानित किया गया ।
एन.सी.सी. कैम्प आठगांव शिलिंग में यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम |















Leave a Reply