थाना गंगोलीहाट पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एस0ओ0 थाना गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक मय टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त लक्ष्मण सिंह उर्फ लछम सिंह पुत्र महनर सिंह निवासी गानुरा, चौरपाल, गंगोलीहाट को रणकोट बैण्ड गंगोलीहाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में धारा 323/324 भा.द.वि. व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत वाद विचाराधीन था । अदालत द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ । इस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *