किरायेदार सत्यापन नही कराने वालों के विरूद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी थाना बेरीनाग पुलिस ने एक मकान मालिक का किया 5 हजार रूपये का नकद चालान |

पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत व सी.ओ. धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में आज उपनिरीक्षक पूजा मेहरा (चौकी प्रभारी चौकोड़ी) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौकोड़ी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक मकान में किरायेदार को बिना सत्यापन रहते हुए पाया । पुलिस ने सम्बन्धित मकान मालिक महेन्द्र सिंह का धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 5 हजार रूपये का नकद चालान किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *