अपने परिजनों से मारपीट करने वाले को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | थाना गंगोलीहाट में डायल 112 से सूचना मिली कि सुनार गांव निवासी किशोरी लाल वर्मा द्वारा अपने परिजनों से लड़ाई झगड़ा, मारपीट कर उत्पात मचाया हुआ है । सूचना पर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची । जहां उपरोक्त व्यक्ति किशोरी लाल को समझाने का प्रयास किया । उक्त व्यक्ति और अधिक आक्रोषित होकर मरने मारने पर उतारू हो गया । इससे पहले कोई अप्रिय घटना घटित होती, पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक, हे0का0 देश दीपक, का0 मनोज कोहली, हो0गा0 चन्द्रशेखर रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *