पिथौरागढ़ | जनसुनवाई एवं सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम क्वीतड़ में थाना दिवस का आयोजन किया गया । इस दौरान थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय मय पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे तथा ग्रामवासियों की समस्याओं शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। प्राप्त समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई । कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव नशा उन्मूलन, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, आपातकालीन सेवाओं एवं कानून व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया । थाना दिवस कार्यक्रम के उपरांत पुलिस टीम द्वारा एसएसबी के जवानों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त (Joint Patrolling) की गई। गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई । स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारियां भी प्रदान की गईं ।
थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा थाना दिवस का आयोजन कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पुलिस एवं एसएसबी ने किया संयुक्त गश्त |
















Leave a Reply