पिथौरागढ़ | समय 19:41 बजे फायर स्टेशन पिथौरागढ़ को सूचना प्राप्त हुई कि टनकपुर रोड, ऐचौली के ऊपर स्थित पहाड़ी वन क्षेत्र में आग लगी हुई है। सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई । घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि आग वन क्षेत्र में फैली हुई थी तथा वहां तक अग्निशमन वाहन (MFE) के पहुंचने का कोई मार्ग उपलब्ध नहीं था । इसके बावजूद फायर कर्मियों ने पैदल दुर्गम क्षेत्र तक पहुंचकर बीटिंग मैथड अपनाते हुए आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया । फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को निकटवर्ती आबादी क्षेत्र तक पहुंचने से पूर्व ही पूर्ण रूप से नियंत्रित एवं बुझा दिया गया, जिससे किसी प्रकार की जन-धन हानि नहीं हुई ।
वनाग्नि पर फायर यूनिट का त्वरित नियंत्रण, आबादी क्षेत्र को सुरक्षित बचाया गया |
















Leave a Reply