वड्डा बाजार में सैनिकों के साथ मारपीट करने के मामले में थाना जाजरदेवल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 03 अभियुक्त गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत वड्डा बाजार में दो सैनिकों के साथ कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था । घटना के संबंध में थाना जाजरदेवल में धारा 109(1), 115(2), 117(2), 351(3), 352 एवं 51(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मामले में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत है—

1. रविन्द्र थरकोटी निवासी ग्राम लेलू
2. जगदीश चन्द्र खड़ायत निवासी तल्ली रियांसी
3. कमलेश सिंह निवासी ग्राम लेलू

गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *