नशे में वाहन चलाने व हुड़दंग करने पर कुल 04 लोग पुलिस हिरासत में ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 78 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने व सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इस क्रम में विगत दिवस निम्न कार्यवाही की गयी-

*कोतवाली गंगोलीहाट*
कस्बा गंगोलीहाट में मनोज कुमार द्वारा सरे आम उत्पात मचाया हुआ था, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी । वरिष्ठ उ0नि0 बी0सी0 मासीवाल द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उग्र हो गया । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी ।

*कोतवाली पिथौरागढ़*
कस्बा पिथौरागढ़ में लोक अवदूषण फैलाने वाले व्यक्ति महेन्द्र राम को हे0 का0 अब्दुल खालिद द्वारा हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी ।

*कोतवाली बेरीनाग*
एसएचओ नरेश कुमार गंगवार, वरिष्ठ उ0नि0 हरीश सिंह व अन्य पुलिस फोर्स द्वारा बेरीनाग क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशे मे वाहन चलाने वाले चालक निर्मल सिंह रावत को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया । साथ ही शराब के नशे में उत्पात मचालने वाले सौरभ सिंह बिष्ट को पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 78 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *