पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि पुलिस परिवार की बेटी दिव्यांशी खनका पुत्री कांस्टेबल आनन्द खनका ( कोतवाली डीडीहाट) ने हल्द्वानी में आयोजित ओपन नेशनल G-4 टाइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया । उन्नति नेगी पुत्री कांस्टेबल गोविन्द सिंह नेगी (पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़) ने काशीपुर में आयोजित 3rd Uttatakhand Taekwondo State Championships 2026 में रजत पदक (Silver Medel) अपने नाम किया । इसके साथ ही प्रफुल्ल पन्त पुत्र अपर उपनिरीक्षक महेश पंत (कोतवाली जौलजीबी) ने वुशू राज्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक (Bronze Medal) प्राप्त किया । इन तीनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर सम्पूर्ण पिथौरागढ़ पुलिस परिवार को गर्व है। उनकी यह सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है ।
पुलिस परिवार की होनहार संतानों ने बढ़ाया जनपद पुलिस का मान |
















Leave a Reply