पिथौरागढ़ |
जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने व सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इस क्रम में विगत दिवस निम्न कार्यवाही की गयी-
*कोतवाली पिथौरागढ़*
एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में कस्बा पिथौरागढ़ में विभिन्न टीमों द्वारा चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान उ0नि0 चन्दन सिंह बिष्ट, हे0 का0 नन्दन सिंह अधिकारी, हे0 का0 महेन्द्र सिंह डंगवाल द्वारा गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए लाशघर रोड स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने/ बेचने वाले ढाबा संचालक केदार दत्त निवासी कारीगांव पिथौरागढ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया ।
*कोतवाली बेरीनाग*
बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति पूरन लाल द्वारा शराब के नशे में सरे आम उत्पात मचाया हुआ था । जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी । एसएचओ श्री नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
कोतवाली डीडीहाट*
डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति सूरज भण्डारी द्वारा सरे आम गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था । जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी । एसएचओ श्री संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 141 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।
















Leave a Reply