दो शराबी वाहन चालकों को कराई हवालात की सैर, वाहन किये सीज ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 146 के विरूद्ध कार्रवाई |

जनपद पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने अशांति फैलाने तथा कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए । इसी क्रम में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ श्री के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गयी :-

थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम का0 पंकज पंगरिया, का0 दिनेश सिंह द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक चंचल सिंह बोरा निवासी ऐंचोली पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में उपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक पवनदीप निवासी जीआईसी वार्ड डीडीहाट मूल निवासी ग्राम नौगांव, देवलथल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।


इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 146 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *