खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा कोतवाली धारचुला पुलिस ने अवैध खनन में एक जेसीबी व टिप्पर किये सीज |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों को अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देशों के क्रम में विगत दिवस सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में एस.एच.ओ. धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत अवैध खनन में प्रयुक्त कुल एक टिप्पर व जेसीबी मशीन सीज किए गए । उ0नि0 योगेश कुमार, का0 ललित पांगती, का0 राजेन्द्र सिंह द्वारा छिरकिला के पास अवैध खनन करते हुए तथा बिना कोई वैध कागजात के टिप्पर चालक तेज सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर वाहन खनन अधिनियम व एम0वी0 एक्ट के तहत सीज किया गया । साथ ही नदी में अवैध खनन करते हुए जे.सी.बी. चालक जमन सिंह के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए जे.सी.बी. मशीन को खनन अधिनियम के तहत सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *