पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में-
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 कमलेश जोशी (चौकी प्रभारी एचोली), मय टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस ने दुकानों में काम करने वाले कारीगरों/ मजदूरों के सत्यापन चैक किये गये तो दो दुकानों में क्रमशः 1-अकरम अली निवासी पुरानी बाजार पिथौरागढ़ द्वारा अपने कारीगर का सत्यापन नही कराया था । शौकत अली निवासी निकट मस्जिद पिथौरागढ़ द्वारा अपने कारीगर का सत्यापन नही कराया था । पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों दुकान संचालकों का पुलिस अधिनियम के तहत 10-10 हजार का चालान किया गया ।
थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन चैकिंग के दौरान बांसबगड़ में 4 नेपाली मजदूरों को बिना सत्यापन के पाया गया । पुलिस ने सम्बन्धित ठेकेदार प्रकाश सिंह रावत निवासी पपोली, पो0 बसोली अल्मोड़ा का धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार का चालान किया गया । इसी क्रम में खेत भराड़ स्थित एक मकान में 5 बाहरी लोगों को बिना सत्यापन के पाया गया । पुलिस ने सम्बन्धित मकान मालिक अर्जुन सिंह निवासी खेत भराड़ का धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार का चालान किया गया ।
यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।















Leave a Reply