जनपद पिथौरागढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।

पिथौरागढ़| पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल निर्देशन में आज सीओ धारचूला के.एस. रावत के नेतृत्व में एसएचओ धारचूला विजेन्द्र शाह मय टीम द्वारा सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों तपोवन, छिरकला, तवाघाट, ऐलागाड़ व अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पुल छारछुम में गश्त व कॉम्बिंग ऑपरेशन तथा सघन चैकिंग की गयी ।

इसका उद्देश्य :-
सीमाओं पर हर गतिविधि पर पैनी नजर
हर संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई
जनता की सुरक्षा, सर्वोच्च प्राथमिकता
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस राष्ट्र की सुरक्षा में सतत तत्पर है —
संवेदनशीलता, सतर्कता और समर्पण के साथ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *