पिथौरागढ़ |
जनपद पिथौरागढ़ में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने, अशांति फैलाने तथा कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए | इसी क्रम में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गयी :-
निरीक्षक यातायात अय्यूब अली के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत वाहन चैकिंग के दौरान एक ट्रक चालक को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया । पुलिस टीम द्वारा उक्त चालक देवेन्द्र सिंह निवासी छड़ायल, हरीपुर हल्द्वानी को गिरफ्तार कर ट्रक सीज किया गया ।
थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक प्रकाश राम निवासी स्यूनी, तोली पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसी क्रम में सुबेर निवासी पुरचौड़ी नेपाल, हाल गौरीहाट झूलाघाट द्वारा उत्पात मचाया जा रहा था जो पुलिस के समझाने पर भी नही मान रहा था । अपर उ0नि0 कुबेर सिंह द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 172 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया ।
कोतवाली डीडीहाट में सूचना मिली कि पोस्ट आफिस डीडीहाट के सामने निवासी एक व्यक्ति ने गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ है । वहीं दूसरी सूचना में छनपट्टा डीडीहाट निवासी एक व्यक्ति ने हल्ला गुल्ला, गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ है । उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में सुनील प्रसाद निवासी डीडीहाट व विक्रम धामी निवासी छनपट्टा डीडीहाट को धारा 126/135/170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 136 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।















Leave a Reply