पिथौरागढ़ | जनपद में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जनपद भर में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को प्राथमिकता के आधार पर चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचूला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विगत 20 दिवसों में कुल 818 बाहरी व्यक्तियों – जिनमें मजदूर, फड़-फेरी वाले, किरायेदार आदि शामिल हैं – का विधिवत सत्यापन किया गया । सत्यापन के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदारों को रखने पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कुल 77 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है ।
अभियान का उद्देश्य:
• जनपद में अपराधों की रोकथाम
• असामाजिक तत्वों की पहचान व रोकथाम
• किरायेदारों एवं श्रमिकों की निगरानी बढ़ाकर जनपद में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना
पुलिस की अपील:
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपने अपने भवन में कोई नया किरायेदार, मजदूर, दुकानों पर कर्मचारी आदि रखा है, तो उसका तत्काल सत्यापन नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में कराएं। सत्यापन न कराने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी । पिथौरागढ़ पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार सजग एवं सतर्क रहकर कार्य कर रही है तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है ।















Leave a Reply