शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 03 लोग गिरफ्तार ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 111 के विरूद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने अशांति फैलाने तथा कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए | इसी क्रम में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गयी :-

थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में केदार सिंह निवासी ग्राम चामी भैंसकोट को धारा 126/135/170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया ।

थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक रोहित धामी निवासी महर्षि कालोनी जाजरदेवल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक रवि सिंह धामी निवासी रांथी धारचुला को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 111 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *