शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 लोगों को कराई हवालात की सैर देर रात्रि तक चले सघन चैकिंग अभियान के तहत, कुल 114 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ धारचुला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत देर रात्रि तक जनपद के समस्थ थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 114 लोगों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट व पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी । इसी क्रम में-

थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा, हे0 का0 राजेश, हे0का0 शंकर, का0 चालक जगदीश, हो0 गा0 अजीत, द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों क्रमशः मनोज कुमार पाण्डे निवासी बागेश्वर, महिपाल कुमार निवासी थल पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर दोनों के वाहन सीज किये गये ।

थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक योगेश कापड़ी निवासी सतगढ़ कनालीछीना को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *