सरेआम उत्पात कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 08 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने, अशांति फैलाने तथा कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए । इसी क्रम में निम्न घटनाओं में कुल 08 व्यक्तियों को बीएनएसएस की धाराओं के अंतर्गत हिरासत में लिया गया:

थाना थल क्षेत्रान्तर्गत घटना:
देर रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि थल के एक होटल में 6 युवकों द्वारा शराब पीकर झगड़ा, गाली-गलौच और हुड़दंग किया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को असुविधा हो रही थी ।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा निम्न व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया:
o अमन सिंह पुत्र दिगम्बर सिंह (निवासी: लिंक रोड, पिथौरागढ़)
o अभिषेक पुत्र अर्जुन राम (निवासी: महादेव धारा, पिथौरागढ़)
o पवन मेहता पुत्र त्रिलोक सिंह (निवासी: कुमौड़, पिथौरागढ़)
o राहुल खड़का पुत्र गोविन्द सिंह (निवासी: जी.आई.सी. रोड, पिथौरागढ़)
o सौरभ पुत्र नरेश चन्द्र (निवासी: लिंक रोड, पिथौरागढ़)
o अखिल हंसराज पुत्र मनोज कुमार (निवासी: जी.आई.सी. रोड, पिथौरागढ़)
सभी आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के अंतर्गत चालानी रिपोर्ट माननीय एस.डी.एम. न्यायालय को प्रेषित की जा रही है।

थाना बलुवाकोट क्षेत्र:
शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा किशोर सिंह भाट पुत्र स्वर्गीय गणेश सिंह (निवासी: रौझाड़, बलुवाकोट) को सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने के कारण बीएनएसएस की धाराओं में हिरासत में लिया गया।

थाना जाजरदेवल क्षेत्र:
डायल 112 के माध्यम से प्राप्त सूचना पर ग्राम सुजई में पत्नी से मारपीट कर रहे भूपेन्द्र सिंह पुत्र गोविन्द सिंह को थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने समझाने का प्रयास किया परन्तु उसके आक्रामक व्यवहार और स्थिति बिगड़ने की संभावना को देखते हुए बीएनएसएस की धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *