नेपाली नागरिक द्वारा चाकू से भय का माहौल उत्पन्न करने पर अभियोग पंजीकृत, अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में |

पिथौरागढ़ | एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की गई । थाना डीडीहाट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जीआईसी डीडीहाट के पास एक व्यक्ति चाकू लहराकर स्थानीय नागरिकों में भय का वातावरण उत्पन्न कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे । मौके पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज थापा मगर पुत्र बल बहादुर थापा मगर, निवासी दोघरा चांदनी, नेपाल को एक धारदार चाकू सहित हिरासत में लिया गया। प्राथमिक जांच में आरोपी द्वारा उक्त चाकू का अवैध रूप से प्रयोग किया जाना पाया गया । आरोपी के विरुद्ध थाना डीडीहाट में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है । पुलिस प्रशासन जनपदवासियों से अपील करता है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। जनपद पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *