थाना मुनस्यारी पुलिस द्वारा स्कूल में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों के सम्बन्ध में किया जागरूक |

पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज चौधरी चौकी प्रभारी मदकोट मय पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टर कालेज मुनस्यारी में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सत्र के दौरान छात्र छात्राओं को सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स दिये, जिससे उनमें पढ़ाई के लिये सकारात्मक भावना उत्पन्न हों तथा सफलता की संभावनाएँ बढ़ सकें । छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही नशे के दुष्परिणाम मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध और उनकी रोकथाम, पर्यावरण के महत्व आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना है । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनता के बीच जाकर अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *