पिथौरागढ़ पुलिस अलर्ट मोड में, हर परिस्थिति से निपटने को तैयार पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में जवानों को फिट रखने हेतु परेड का आयोजन |

पिथौरागढ़ | भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव की पृष्ठभूमि में पिथौरागढ़ पुलिस पूर्ण सतर्कता के साथ हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया । परेड का मुख्य उद्देश्य बल में एकता, अनुशासन तथा शारीरिक चुस्ती को बनाए रखना था। पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली तथा जवानों की टुकड़ियों का निरीक्षण किया। टोली कमांडरों द्वारा जवानों को सशक्त ड्रिल कराई गई, जिससे उनकी तत्परता और अनुशासन का स्पष्ट परिचय मिला । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में हर आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क, फिट और तैयार रहना हमारी प्राथमिकता है। पिथौरागढ़ पुलिस न केवल अपनी तैयारियों को निरंतर अपडेट कर रही है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध भी है। परेड में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ धारचाला के0एस0रावत, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला सहित समस्त थाना प्रभारी व थाना/ शाखाओं के पुलिस बल ने हिस्सा लिया ।

पिथौरागढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *