पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोश सीओ के0 एस0 रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित दुकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 आशीष रावत (चौकी प्रभारी वड्डा), हे0 का0 जरनैल, का0अनन्त, का0 सुरेंद्र, का0त्रिलोक द्वारा थाना जाजरदेवल क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस ने दो लोगों द्वारा अपनी दुकान में बिना सत्यापन काम पर रखते हुए पाया । पुलिस ने उपरोक्त दोनों के विरूद्ध 5-5 हजार रूपये के नगद चालान किये गए व चार लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम की कार्यवाही अमल में लाई गई | यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।
बिना सत्यापन काम पर रखने वालों के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी |















Leave a Reply