पिथौरागढ़ |
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ धारचुला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत देर रात्रि तक जनपद के समस्थ थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 91 लोगों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट व पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी । इसी क्रम में
थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक ललित सिंह निवासी भूमियाथल, थाना डीडीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व मे उ0नि0 आशीष रावत मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक दीपक जोशीपाल निवासी महतोली, न्वाली थाना कनालीछीना को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक प्रवीण जोशी निवासी भौतड़ी, मड़मानले को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मनोज कुमार निवासी चन्यालगांव को गाली गलौच कर उत्पात मचाने पर धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।















Leave a Reply