कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 6 मामलों का जब्त, अंग्रेजी/ कच्ची शराब, बीयर नष्ट की न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थानों में मुकदमों से सम्बन्धित जब्त मालों को विधिवत निस्तारित करें । जिस क्रम में एसएचओ कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 6 मुकदमों से सम्बन्धित अवैध जब्त अंग्रेजी व कच्ची शराब तथा बीयर नष्ट की । यह कदम कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है । यह कार्यवाही न्यायालय द्वारा निर्देशित दिशा-निर्देशों और विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *