नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को थाना थल पुलिस ने किया गिरफ्तार पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत |

पिथौरागढ़ | थाना थल क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना थल में तहरीर दी गई कि योगेश कुमार उर्फ सोनू पुत्र नन्द राम, निवासी प्रेमनगर थल ने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना थल में अभियुक्त योगेश कुमार के विरुद्ध धारा 137(2)/65(1) बी.एस.एस. एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी डीडीहाट के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को बरड़ बैण्ड, थल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है । पिथौरागढ़ पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, और ऐसे अपराधों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *