बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 4 लोगों को किये कुल 40 हजार के चालान |

पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 कमलेश जोशी (चौकी प्रभारी एचोली), हे0 का0 भुवन पाण्डे, का0 होशियार सिंह, म0 का0 राखी, म0 का0 लता कोरंगा द्वारा कोतवाली क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस ने चार लोगों क्रमशः नीरज चौहान निवासी निकट मानस अकादमी, महेन्द्र सिंह निवासी तिलढुंगरी, बसन्त सिंह निवासी तुलढुंगरी, गौरव पोखरिया निवासी निकट सिंचाई कालोनी तिलढुंगरी को अपने मकानों में किरायेदारों को बिना सत्यापन किराये पर रखते हुए पाया । पुलिस ने उपरोक्त चारों के विरूद्ध 10-10 हजार रूपये के चालान जारी किये । चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *