कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 मनोज जलाल मय पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त दीपक राज पुत्र नरेन्द्र राज निवासी हिमाली, पो0 सानदेव डीडीहाट को उनके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय में शराब तस्करी के मामले में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत वाद विचाराधीन था। अदालत द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *