पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र में मजदूर को बिना सत्यापन के पाया गया । पुलिस टीम ने सम्बन्धित ठेकेदार कन्हैय्या चौधरी निवासी हाल नगतड़ बलुवाकोट के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनिमय के तहत 10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया । चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है । जनपद पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया इस दौरान कुल 177 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किये गये । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।
थाना बलुवाकोट पुलिस ने एक ठेकेदार का किया 10 हजार का चालान जनपद पुलिस ने कुल 177 बाहरी व्यक्तियों के किये सत्यापन |















Leave a Reply