पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत बाहरी राज्यों – बिहार, उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा से आए लगभग 40 व्यक्ति (जिनमें पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे) संदिग्ध रूप से क्षेत्र में इधर-उधर घूमते हुए पाए गए । इन सभी व्यक्तियों को थाना कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी एवं चौकी ऐचोली प्रभारी उ0नि0 कमलेश जोशी द्वारा रोका गया एवं काउंसलिंग की गई । पुलिस द्वारा पूछताछ में जब इनसे पुलिस सत्यापन सम्बन्धी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो कोई भी व्यक्ति वैध सत्यापन या चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका । बिना सत्यापन के क्षेत्र में घूमना संभावित रूप से किसी भी अवांछनीय घटना की आशंका को जन्म दे सकता था । उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए | सभी व्यक्तियों को उनके गृह जनपदों को वापस लौटने हेतु निर्देशित किया गया तथा संबंधित थानों से अपना चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने की सख्त हिदायत दी गई। यह कार्य क्षेत्र की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु किया गया । पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के आपके क्षेत्र में रहता या घूमता हुआ दिखे तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर पर दें। आप सभी की सतर्कता ही हमारे जनपद को सुरक्षित बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगी ।
पिथौरागढ़ पुलिस – आपके साथ, हर समय।















Leave a Reply