पिथौरागढ़ | जनपद में कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक धारचूला/डीडीहाट कुंवर सिंह रावत द्वारा आज थाना धारचूला में पुलिस कर्मियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने और किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु तैयार रहने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया गया, ताकि किसी भी पर्यटक को किसी प्रकार की असुविधा न हो । इस दौरान थाना धारचूला के एसएचओ विजेन्द्र शाह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे ।
यात्रा सीजन के दृष्टिगत सीओ धारचूला/डीडीहाट द्वारा थाना धारचूला में पुलिस कर्मियों की गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश |















Leave a Reply