पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित मारूती वर्कशाप पण्डा में चैकिंग के दौरान वर्कशॉप में काम करने वाले 4 मजदूरों को बिना सत्यापन रहते हुए पाया । पुलिस ने सम्बन्धित वर्कशॉप मैनेजर वसीम निवासी सराय फारूख मुरादाबाद, हाल पण्डा पिथौरागढ़ के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 5 हजार रूपये का नकद चालान की कार्यवाही की गयी । चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है ।
यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।















Leave a Reply