पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र विक्रम राम निवासी घुनसेरा पिथौरागढ़ तथा विक्रम राम पुत्र बच्ची राम निवासी घुनसेरा पिथौरागढ़ को उनके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय में मारपीट के मामले में धारा 325/504 भादवि के तहत वाद विचाराधीन था। अदालत द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया ।
थाना जाजरदेवल पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्त किये गिरफ्तार |















Leave a Reply