पिथौरागढ़ | सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिस क्रम में थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 03CA 3737 को रोककर चैक किया तो उक्त वाहन में वाहन चालक राजेन्द्र सिंह द्वारा ओवरलोडिंग व ओवरहाईट रेता लेकर, खतरनाक तरीके से तथा बिना वाहन सम्बन्धित कागजात लेकर वाहन चलाया जा रहा था । पुलिस द्वारा उक्त वाहन को सीज कर थाने में खड़ा किया गया ।
कोतवाली डीहाट पुलिस ने ओवरलोडिंग में टिप्पर वाहन किया सीज |















Leave a Reply