एसओजी, कोतवाली धारचुला व एस.एस.बी. की संयुक्त टीम ने एक अभियुक्त को 806 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी सीज |

पिथौरागढ़ | वर्ष 2025 तक उत्तराखंड राज्य को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सार्थक करने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसओजी कोतवाली धारचुला व एस.एस.बी. की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है । घटना का संक्षिप्त विवरण- विगत दिवस सीओ संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला  विजेन्द्र शाह एवं प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में एसओजी, कोतवाली धारचुला व एस.एस.बी. की टीम द्वारा बार्डर एरिया में गश्त के दौरान धारचुला से काली नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक बुलट मो0सा0 को संदिग्धता के आधार पर रोककर चैक किया तो उक्त व्यक्ति से 806 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी । पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति सुरेन्द्र सिंह लवाल को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में प्रयुक्त मो0सा0 सीज की गई।

विधिक कार्यवाही- पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह लवाल के विरुद्ध धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोतवाली धारचुला में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त- सुरेन्द्र सिंह लवाल पुत्र सोबन सिंह लवाल निवासी ग्राम उमच्या तीजम, तहसील व थाना धारचुला ।

बरामद माल- 806 ग्राम अवैध चरस ।
बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत: ₹162000/- लगभग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *