पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इसी क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चौना थाना बेरीनाग पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया गया । इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे कि ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना रिफ्लेक्टर या दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वाहन चलाना तथा सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी फैलाने व हुड़दंग मचाने वाले कुल 85 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई ।
शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालक को थाना बेरीनाग पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन किया सीज |















Leave a Reply