पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस कप्तान, रेखा यादव द्वारा “फिट इंडिया मूवमेंट” के तहत जनपद के समस्त पुलिस कर्मियों को नियमित व्यायाम और योगाभ्यास करने के निर्देश दिए गए हैं । पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन के साथ ही पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक और मुस्तैदी से निर्वहन कर सकते हैं। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना प्रभारियों सहित समस्त पुलिस बल द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से व्यायाम और योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं । व्यायाम एवं योगा के माध्यम से पुलिस कर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे पुलिस बल अधिक सक्रिय, सजग और सशक्त बनेगा। यह पहल न केवल पुलिस बल की व्यक्तिगत फिटनेस को बढ़ाएगी, बल्कि जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में भी मददगार सिद्ध होगी । पिथौरागढ़ पुलिस, “फिट इंडिया – हिट इंडिया” के मंत्र को आत्मसात करते हुए, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर अग्रसर है ।
फिट रहेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा “फिट इंडिया मूवमेंट” के तहत व्यायाम एवं योगाभ्यास |















Leave a Reply