पिथौरागढ़ | पुलस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में, सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी,सीओ के.एस. रावत एवं सीओ संजय पांडे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टेबाजी की रोकथाम हेतु लगातार चेकिंग व छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला विजेन्द्र शाह एवं एसओजी प्रभारी मनोज पांडे के नेतृत्व में एसओजी एवं कोतवाली धारचूला की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आर्मी तिराहे के पास में एक व्यक्ति द्वारा IPL मैच में हार-जीत की बाजी लगाने की सूचना पर छापा मारा गया । छापेमारी के दौरान मनोज थापा पुत्र गोविन्द बहादुर निवासी ग्राम पियाना पिथौरागढ़ हाल ग्वालगांव धारचूला, को सट्टा लगाते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से सट्टे में प्रयुक्त ₹19,600/- की नकदी व सट्टा पर्ची बरामद की गई । उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
IPL में सट्टा लगाने वाले को एसओजी व कोतवाली धारचूला पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार सट्टे की ₹19,600/- की नकदी बरामद |















Leave a Reply