पिथौरागढ़ | थाना डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भनङा रोड, डीडीहाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना डीडीहाट में सूचना दी गई कि उसकी पत्नी घर से नाराज होकर कहीं चली गई है तथा काफी खोजबीन के बावजूद भी उसका पता नहीं चल पा रहा है । इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदया रेखा यादव के निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर गुमशुदा महिला की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल की सहायता से तत्परता से कार्य करते हुए उक्त महिला को डीडीहाट-थल रोड से सकुशल बरामद कर लिया गया । महिला की आवश्यक काउंसलिंग कराई गई एवं उसे सकुशल उसके पति एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया। घटना में त्वरित कार्रवाई कर गुमशुदा महिला को बरामद करने पर स्थानीय जनता द्वारा पुलिस कार्य की सराहना की गई है |
थाना डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भनङा रोड, डीडीहाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना डीडीहाट में सूचना दी गई कि उसकी पत्नी घर से नाराज होकर कहीं चली गई है















Leave a Reply