पिथौरागढ़ | आज पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के मार्गदर्शन में कर्तव्य पथ कार्यक्रम के अंतर्गत आज झूलाघाट क्षेत्र में थाना झूलाघाट पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया । अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह द्वारा किया गया। इसमें अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह सहित थाने का पुलिस बल एवं एसएसबी के जवानों ने मिलकर झूलाघाट बाजार, सार्वजनिक स्थलों और घाट क्षेत्र में साफ-सफाई की। इस पहल में स्थानीय जनता ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और पुलिस का पूरा सहयोग किया । जनता द्वारा इस स्वच्छता अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई और लोगों ने पुलिस एवं एसएसबी के इस सामाजिक योगदान को सराहनीय बताया । यह अभियान क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच सहयोग और विश्वास को भी मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।
झूलाघाट पुलिस एवं एसएसबी द्वारा संयुक्त स्वच्छता अभियान |















Leave a Reply