पिथौरागढ़ | ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले कुल 88 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निम्न कार्यवाही की गई –
थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक आशीष रावत, है0का0 जरनैल सिंह, का0 गोविन्द रौतेला द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान बडारी बाजार स्थित दुकान में शराब परोसने व बेचने वाले दुकान संचालक कुण्डल सिंह पुत्र चंचल सिंह निवासी बडारी पिथौरागढ़ को 1 बोतल 13 अध्दे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
थाना गंगोलीहाट क्षेत्रांतर्गत अभिषेक पुत्र उमेश राम निवासी मल्लगारखा, गंगोलीहाट द्वारा गाली गलौच कर उत्पात मचाया जा रहा था। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाठक मय पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाया परन्तु वह नही मान रहा था तथा कानून के आदेशों की अवहेलना कर रहा था । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे कि ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना रिफ्लेक्टर या दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वाहन चलाना, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी फैलाना व हुड़दंग मचाना इन सभी प्रकार के मामलों में कुल 88 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई ।















Leave a Reply