पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 कुबेर सिंह, का0 सुरेश धौनी द्वारा वारण्टी अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र राजेन्द्र राम निवासी ग्राम गैना, पिथौरागढ़ को कासनी से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में धारा 302/201 भादवि के तहत वाद विचाराधीन था। अदालत द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया।
थाना झूलाघाट पुलिस द्वारा हत्या के मामले में फरार वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार |















Leave a Reply