पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में थाना बलुवाकोट क्षेत्रांतर्गत अर्जुन ग्वाल निवासी गो घाटीबगढ़, द्वारा लोगों को गाली गलौच कर उत्पात मचाया जा रहा था। थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाया परन्तु वह नही मान रहा था तथा कानून के आदेशों की अवहेलना कर रहा था । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया । इसके अतिरिक्त, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे कि ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना रिफ्लेक्टर या दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वाहन चलाना, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी फैलाना व हुड़दंग मचाना इन सभी प्रकार के मामलों में कुल 129 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई ।
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले कुल 129 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई |















Leave a Reply